आस्ट्रेलिया के लिये तीन वनडे और 17 टी20 मैच खेल चुकी है

मेलबर्न: आस्ट्रेलिया की महिला टीम के लिये सिर्फ एक टेस्ट खेल चुकी सोफी मोलिने मानसिक स्वास्थ्य कारणों से क्रिकेट से ब्रेक लेने का फैसला किया है । मेलबर्न रेनेगेड्स के लिये महिला बिग बैश लीग में खेलने वाली 21 बरस की मोलिने शनिवार को मेलबर्न स्टार्स के खिलाफ नहीं खेलेगी । वह आस्ट्रेलिया के लिये तीन वनडे और 17 टी20 मैच खेल चुकी है ।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

राष्ट्रीय महिला टीम के डाक्टर पिप इंगे ने कहा कि क्रिकेट आस्ट्रेलिया लगातार उनकी मदद कर रहा है । उन्होंने क्रिकेट आस्ट्रेलिया की वेबसाइट पर कहा ,''सोफी ने क्रिकेट से ब्रेक लेने का फैसला किया है । हम उसे पूरा सहयोग दे रहे हैं , खिलाड़ियों की भलाई हमारी प्राथमिकता है"।

बता दें कि इससे पहले आस्ट्रेलियाई पुरूष टीम के क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल, निक मेडिनसन और विल पुकोवस्की ने मानसिक स्वास्थ्य का हवाला देकर ब्रेक लिया था।