12:29 AM (IST) Aug 06
माेहित ने भी जीता कांस्य

मोहित ग्रेवाल ने 125 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक जीत लिया है। यह भारत का शुक्रवार को कुश्ती में छठवां पदक है। 

12:16 AM (IST) Aug 06
कुश्ती में भारत को पांच मेडल

भारतीय पहलवानों ने कॉमनवेल्थ गेम्स में कमाल कर दिया है। शुक्रवार को पांच पदक अपने नाम किए। बजरंग पुनिया, दीपक पुनिया व साक्षी मलिक ने तीन गोल्ड जीता है। जबकि कुश्ती में अंशु मलिक ने सिल्वर जीता तो दिव्या काकरान ने कांस्य जीत लिया है। 

12:10 AM (IST) Aug 06
दिव्या काकरान ने जीता कांस्य

CommonweathGames में भारतीय पहलवानों ने तहलका मचाया हुआ है। भारत ने शुक्रवार को कुश्ती में पांच पदक जीते। इसमें तीन गोल्ड और एक सिल्वर व एक कांस्य शामिल था। भारत की दिव्या काकरान ने महिलाओं की 68 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती में कांस्य पदक जीता है।
 

12:07 AM (IST) Aug 06
दीपक पुनिया ने भी गोल्ड किया भारत के नाम

भारत के नाम कुश्ती में गोल्ड की हैट्रिक लगा है। दीपक पुनिया ने पुरुषों के 86 किग्रा वर्ग में पाकिस्तान के मुहम्मद इनाम को हराकर रात का तीसरा स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

11:24 PM (IST) Aug 05
साक्षी मलिक ने भी जीता गोल्ड

2016 रियो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक ने भारत के खाते में एक और गोल्ड डाल दिया है। साक्षी मलिक ने महिलाओं के 62 किग्रा वर्ग में कनाडा की एना गोंजालेज को पछाड़ दिया है।

10:58 PM (IST) Aug 05
CWG 2022 में बजरंग पुनिया को गोल्ड

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत को छठां स्वर्ण पदक मिल गया है। पहलवान बजरंग पुनिया ने पुरुषों के 65 किग्रा फाइनल में कनाडा के लछलन मैकनील को हराकर CWG 2022 में भारत का छठा स्वर्ण पदक जीत लिया है। 
 

10:56 PM (IST) Aug 05
अंशु मलिक को कुश्ती में सिल्वर

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत की अंशु मलिक ने महिलाओं के 57 किग्रा फाइनल में नाइजीरिया की ओडुनायो फोलासाडे से हारकर रजत पदक जीत लिया है।

09:55 PM (IST) Aug 05
टेबल-टेनिस क्वार्टर फाइनल में भारतीय जोड़ी की हार

Commonwealthgames2022 में टेबल टेनिस मिक्स डबल क्वार्टर फाइनल में भारत को निराशा हाथ लगी। भारत के साथियान ज्ञानशेखरन/मनिका बत्रा को मलेशिया के जावेन चोंग/कैरेन लिन से 2-3 से हरा दिया है।

08:12 PM (IST) Aug 05
कुश्ती में भारत के 4 मेडल पक्का

भारतीय पहलवान बजरंग पुनिया (पुरुष 65 किग्रा), साक्षी मलिक (महिला 62 किग्रा), अंशु मलिक (महिला 57 किग्रा) और दीपक पुनिया (पुरुष 86 किग्रा) ने अपने-अपने भार वर्ग के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। तीनों का एक-एक मेडल पक्का हो गया है।

05:44 PM (IST) Aug 05
8वें दिन की अब तक की हाइलाइट
  • पैरा टेबल टेनिस के फाइनल में पहुंची भाविना पटेल
  • बैडमिंटन में वुमेंस डबल्स की जोड़ी क्वार्टर में पहुंची
  • एथलेटिक्स और लॉन्ग जंप में भारत को निराशा हुई
  • रेसलिंग में बजरंग पूनिया व दीपक पूनिया जीते हैं
05:20 PM (IST) Aug 05
पारा टेबल टेनिस में मेडल पक्का

कॉमनवेल्थ गेम्स के 8वें दिन पारा टेबल टेनिस के मुकाबले में जीत के बाद भाविना पटेल फाइनल में पहुंच गई हैं। इससे भारत का एक मेडल पक्का हो गया है।

04:53 PM (IST) Aug 05
महिला टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंची

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय वुमेंस डबल्स की जोड़ी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। राउंड ऑफ 16 मुकाबले में भारत की ट्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी ने मलेशिया की जोड़ी को 21-2 और 21-4 से आसानी से हरा दिया।

04:27 PM (IST) Aug 05
मोनिका बत्रा सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में

कॉमनवेल्थ गेम्स में मनिका बत्रा सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। उन्होंने राउंड ऑफ 16 के मैच में ऑस्ट्रलियाई खिलाड़ी को हरा दिया है। मनिका की एक और जीत उन्हें मेडल के करीब ले जाएगी।

03:53 PM (IST) Aug 05
बजरंग पूनिया और दीपक पूनिया की जीत

कॉमनवेल्थ गेम्स में रेसलिंग में बजरंग पूनिया की जीत हुई है। 65 किलोग्राम भारवर्ग में भारत की सबसे बड़ी उम्मीद बजरंग पूनिया ने जीत के साथ शुरुआत की। उन्होंने नॉरु के रेसलर को 4-0 से हराया। वहीं 86 किलोग्राम भारवर्ग में दीपक पूनिया ने न्यूजीलैंड के मैथ्यू को हराया।

03:21 PM (IST) Aug 05
टेबल टेनिस में जीती भारतीय टीम

कॉमनवेल्थ गेम्स के मिक्स्ड डबल्स इवेंट में भारत की जी साथियान और मनिका बत्रा की जोड़ी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। राउंड ऑफ 16 के मुकाबले दोनों खिलाड़ियों ने नाइजीरिया की जोड़ी को 3-0 से हरा दिया है। दूसरे मैच में अचंता शरत कमल और अकुला श्रीजा की जोड़ी ने मलेशियाई टीम को शिकस्त दे दी है।
 

02:16 PM (IST) Aug 05
लॉन बॉल में भारत ने रचा इतिहास

कॉमनवेल्थ गेम्स में 8वें दिन की शुरुआत भारत की लॉन बॉल वूमेंट पेरिस क्वार्टर फाइनल में लवली चौबे और नयनमोनी सैकिया खेलने उतरी। ये दोनों ही खिलाड़ी उस लॉन बॉल टीम का हिस्सा थीं, जिन्होंने गोल्ड मेडल जीतकर इस बार इतिहास रचा। 
 

12:01 PM (IST) Aug 05
भारत-ऑस्ट्रेलिया में भिडंत

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के 8वें दिन भारतीय महिला हॉकी टीम हॉकी के सेमीफाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी। भारत इस मैच को जीतने की पूरी कोशिश करेगा क्योंकि इससे भारत का एक मेडल पक्का हो जाएगा।

 

11:26 AM (IST) Aug 05
भारतीय पहलवानों का आज का शेड्यूल
  • मोहित ग्रेवाल, पुरुषों की फ्रीस्टाइल 125 किलोग्राम (रेसलिंग) 3 बजे
  • बजरंग पूनिया-पुरुषों की फ्रीस्टाइल 65 KG (रेसलिंग) 3 बजे
  • दीपक पूनिया, पुरुषों की फ्रीस्टाइल 86 KG (रेसलिंग) 3 बजे 
  • अंशु मलिक - महिला फ्रीस्टाइल 57 KG (रेसलिंग) 3 बजे
  • साक्षी मलिक- महिला फ्रीस्टाइल 62 KG (रेसलिंग) 3 बजे
  • दिव्या काकरान - महिला फ्रीस्टाइल 68 KG (रेसलिंग) 3बजे

 

11:21 AM (IST) Aug 05
कॉमनवेल्थ गेम्स में 8वें दिन भारत का शेड्यूल

कॉमनवेल्थ गेम्स में 8वें दिन भारत का शेड्यूल

10:11 AM (IST) Aug 05
लॉन बॉल से होगी शुरूआत

दोपहर 1 बजे भारत व इंग्लैंड के बीच महिला जोड़ी क्वार्टर-फाइनल (लॉन बॉल) होगा। वहीं दोपहर 2.40 बजे नसीरू सुले (नाइजीरिया) बनाम राज अरविंदन अलगर पुरुष एकल वर्ग 3-5 सेमी-फाइनल (पैरा टेबल टेनिस) का इवेंट है। फिर भावना हसमुखभाई पटेल बनाम स्यू बेली (इंग्लैंड) महिला एकल वर्ग 3-5 सेमी-फाइनल (पैरा टेबल टेनिस) इवेंट है।

Read more Articles on