एफआईएच वुमन्स सीरीज फाइनल्स टूर्नामेंट का खिताब इंडियन वुमन्स हॉकी टीम ने जीत लिया। फाइनल में मुकाबले में टीम इंडिया ने जापान को 3-1 से हराकर यह खिताब अपने नाम किया।
हीरोशिमा, जापान। एफआईएच वुमन्स सीरीज फाइनल टूर्नामेंट का खिताब इंडियन वुमन्स हॉकी टीम ने जीत लिया। रविवार को हुए फाइनल में मुकाबले में टीम इंडिया ने जापान को 3-1 से हराकर यह खिताब अपने नाम किया। प्रधानमंत्री मोदी ने महिला हॉकी टीम को ट्वीट कर बधाई देते हुए लिखा- असाधारण खेल, शानदार परिणाम। गुरतीत कौर ने 2 गोल किए। सेमी फाइनल में टीम इंडिया ने 4-2 से चिली को हराया था।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

प्रधानमंत्री ने ट्वीट में लिखा, वुमन्स एफआईएच सीरीज फाइनल्स हॉकी टूर्नामेंट जीतने के लिए हमारी टीम को शुभकामनाएं। यह शानदार जीत हॉकी को भविष्य में और चर्चित करेगी और कई युवा लड़कियों को यह खेल खेलने के लिए प्रोत्साहित भी करेगी।
