बैंकॉक में खेली जा रहे थाईलैंड ओपन में पुरुष युगल में सात्विकसाईराज रंकी रेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने फाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने सेमीफाइनल में मुकाबले में कोरिया के सुंग ह्यून और शिन बेक शेओल को हराया। 

बैंकॉक में खेली जा रहे थाईलैंड ओपन में पुरुष युगल में सात्विकसाईराज रंकी रेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने फाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने सेमीफाइनल में मुकाबले में कोरिया के सुंग ह्यून और शिन बेक शेओल को हराया। भारतीय में अपने मुकाबले में 22-20, 22-24, 21-09 से मात दी। भारत की इस युगल जोड़ी का फाइनल में चीन के ली जुन हुई और लियू यू चेन से होगा। चीन की इस जोड़ी ने अपने सेमीफाइनल मुकाबले में जापान के हिरोयुकी एंडो और युता वाजानाबे की जोड़ी को 21-13, 22-20 से सीधे सेटो में शिकस्त दी है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इससे पहले क्वाटरफाइनल में भारत के सात्विकसाईराज रंकी रेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने थाईलैंड ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। उन्होंने कोरिया के चोई सोलीगू और सेओ सेंग जे को हराया। उन्होंने कोरिया की बैडमिंटन जोड़ी को क्वाटरफाइनल में 21-17, 17-21, 21-19 हराया।