टोक्यो ओलंपिक में भारत अभी तक दो मेडल जीत चुका है। मीराबाई चानू ने सिल्वर मेडल जीता है वहीं, बैंडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने रविवार को कांस्य पदक जीता है।

टोक्यो. टोक्यो ओलंपिक में सोमवार को भारतीय डिस्कस थ्रो खिलाड़ी कमलप्रीत महिला वर्ग के फाइनल में उतरीं। पदक की उम्मीद मैदान में उतरी कमलप्रीत का इवेंट शुरू तो बढ़िया शुरूआत करते हुए फाइनल राउंड में पहुंच गई। लेकिन आखिरी प्रयास में फाउल करने के बाद पदक की उम्मीदें टूट गई। कमलप्रीत को छठां स्थान मिला। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बारिश खत्म होने के बाद शुरू हुए खेल में भारत की कमलप्रीत कौर ने अपने पांचवें प्रयास में 61.37 का थ्रो किया था। इसके बाद वह फाइनल राउंड में पहुंच गई थीं। इसके बाद उनको मेडल हासिल करने के लिए अपने आखिरी प्रयास में 66 मीटर का थ्रो करना जरूरी है। लेकिन छठवें प्रयास में वह फाउल फेंक दी जिसकी वजह से उनको बाहर होना पड़ा। 

भारत के खाते में दो मेडल

टोक्यो ओलंपिक में भारत अभी तक दो मेडल जीत चुका है। मीराबाई चानू ने सिल्वर मेडल जीता है वहीं, बैंडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने रविवार को कांस्य पदक जीता है।

पुरुष हॉकी टीम फाइनल में

पुरुष हॉकी के क्वार्टर फाइनल मैच में भारत ने ब्रिटेन का हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारत की ओर से दिलप्रीत सिंह ने 7वें मिनट में पहला फील्ड गोल किया। जबकि दूसरा गोल गुरजंत सिंह ने 16वें मिनट में किया। वहीं, तीसरा गोल हार्दिक ने किया। भारत ने ब्रिटेन को 3-1 से हराया।