इससे पहले भी दो खिलाड़ी कोरोना संक्रमित हुए थे। कोरोना संक्रमण का केस मिलने से खेल गांव को हाई अलर्ट जोन में रखा गया है।
स्पोर्ट्स डेस्क. टोक्यो ओलंपिक में कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया है। दक्षिण अफ्रीका की पुरुष अंडर -23 फुटबॉल टीम के तीन मेंबर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। संक्रमित खिलाड़ी फिलहाल आइसोलेशन में हैं।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

ओलंपिक विलेज में हर रोज आने वालों की टेस्टिंग की जाती है। यहां खिलाड़ियों और जापान के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लागू किए गए सभी अनिवार्य उपायों का पालन किया गया है। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मास्क पहनना अनिवार्य है। इससे पहले भी दो खिलाड़ी कोरोना संक्रमित हुए थे। कोरोना संक्रमण का केस मिलने से खेल गांव को हाई अलर्ट जोन में रखा गया है।
