नोवाक जोकोविच ने सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने के रोजर फेडरर और राफेल नडाल के साझा रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
स्पोर्ट्स डेस्क. वर्ल्ड नंबर-1 नोवाक जोकोविच ने छठी बार विम्बलडन खिताब अपने नाम कर लिया है। फाइनल में उन्होंने इटली के माटेओ बेरेटिनी को 6-7, 6-4, 6-4, 6-3 से शिकस्त दी। यह जोकोविच का 20वां ग्रैंड स्लैम है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

Scroll to load tweet…
खिताबी मुकाबले में जोकोविच ने इटली के माटेओ बेरेटिनी को चार सेट तक चले मुकाबले में 6-7, 6-4,6-4, 6-3 से मात देकर छठी बार विंबलडन के पुरुष एकल खिताब पर कब्जा कर लिया है। नोवाक जोकोविच ने टेनिस इतिहास में सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने के रोजर फेडरर और राफेल नडाल के साझा रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। तीनों के नाम अब 20-20 खिताब हो गए हैं।
