फाउंडेशन के चार एडिशन हो चुके हैं। इसमें करीब 8000 से ज्यादा एंट्रीज मिली थीं। जिनमें से 500 कलाकारों के काम को सिलेक्ट किया गया था और 32 को अवॉर्ड दिया गया था।

नई दिल्ली. 'अबीर इंडिया फाउंडेशन' का 5वां एडिशन इस साल 25 जुलाई को सकता है। फाउंडेशन ने इंडियन कलाकारों को अपने वार्षिक शो फर्स्ट टेक-2021 के लिए अपनी एंट्रीज भेजने के लिए इन्वाइट किया है। ज्यादा जानकारी फाउंडेशन की ऑफिशियल साइट abirindia.org में मिल जाएगी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

फाउंडेशन के चार एडिशन हो चुके हैं। इसमें करीब 8000 से ज्यादा एंट्रीज मिली थीं। जिनमें से 500 कलाकारों के काम को सिलेक्ट किया गया था और 32 को अवॉर्ड दिया गया था। अबीर इंडिया के अनुसार, कूच बिहार, गुलबर्गा, यवतमाल, इम्फाल, सिलीगुड़ी और मडगांव जैसी जगहों से कई एंट्रीज आ चुकी हैं। युवा भारतीय कलाकारों की तरफ से मिलने वाली एंट्रीज की जांच के लिए जूरी में ल्लिका साराभाई, बृंदा मिलर, सुबोध केरकर, वीर मुंशी, मुजफ्फर अली, सीमा कोहली जैसी मशहूर हस्तियां शामिल थीं।

सुबोध केरकर ने कहा था, 'एंट्रीज की क्वालिटी शानदार थी। कलाकारों ने पेंटिंग, मूर्तियां, चीनी मिट्टी, मिक्स मीडिया और प्रिंट में एंट्रीज जमा की हैं। अबीर इंडिया अब फर्स्ट टेक 2021 पेश करने जा रहा है। अबीर इंडिया अहमदाबाद में स्थित एक गैर-लाभकारी फाउंडेशन है। 2016 में चित्रकार, डिजाइनर और कुदरती डाई के महिर रूबी जागरुत ने शुरू किया था।