माकपा के वरिष्ठ नेता बादल चौधरी जेल के शौचालय में फिसल कर गिरने से चोटिल हो गए। 

अगरतला. माकपा के वरिष्ठ नेता बादल चौधरी यहां जेल के शौचालय में फिसल कर गिरने से चोटिल हो गए। चौधरी भ्रष्टाचार के एक मामले में न्यायिक हिरासत में हैं। त्रिपुरा की पूर्व वाम सरकार में चौधरी लोक निर्माण विभाग के मंत्री थे। वह शनिवार रात शौचालय में गिर गए थे और जब दर्द कम नहीं हुआ तो अगले दिन इस बारे में उन्होंने जेलर को सूचित किया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अस्पताल में करवाया भर्ती

अधिकारियों ने बताया कि 68 वर्षीय नेता को जीपी पंत अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया। चिकित्सकों ने बताया कि उन्हें हसली (कॉलर बोन) के निकट चोट आई है। उनकी हालत स्थिर है।

चौधरी को पिछले वर्ष 30 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था। उन पर वर्ष 2008-09 में हुए 638.40 करोड़ रूपये के पीडब्ल्यूडी घोटाले में संलिप्तता का आरोप है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)