यह मामला राजकोट जिले के कागदडी गांव में शुक्रवार शाम सामने आई। जहां भूपत नाम के आरोपी ने अपने मामा की 10 साल की बेटी के साथ यह हैवानियत की है। आरोपी बच्ची को अपने साथ लेकर घर गया था। 

राजकोट. गुजरात में एक भाई-बहन के पवित्र रिश्तों को कलंकित करने वाली शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां एक हैवान भाई ने अपनी 10 साल की छोटी बहन के साथ हैवानियत की। मामले का जब पता चला जब मासूम घर आने के बाद बेहोश होकर गिर पड़ी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

खाने में बेहोशी की दवा देकर करता था रेप
दरअसल. यह मामला राजकोट जिले के कागदडी गांव में शुक्रवार शाम सामने आई। जहां भूपत नाम के आरोपी ने अपने मामा की 10 साल की बेटी के साथ यह हैवानियत की है। आरोपी बच्ची को अपने साथ लेकर घर गया था। जहां उसकी पत्नी पहले ही उससे विवाद कर मायके गई हुई थी। मासूम उसको भाई मानती रही और वह खाने में बेहोशी की दवा देकर रेप करता रहा।

बहन को लकी समझ ले गया था, वहां करने लगा रेप
पीड़ित परिवार ने पुलिस को बताया कि आरोपी भूपत हमारे घर आया और कहने लगा कि वह नई कार खरीदना चाहता है, जिसकी पूजन के लिए बहन को लेने आया है। मैं चाहता हूं वह मेरे लिए लकी है, इसलिए उसकी पूजन में उसका हाथ हो। जिससे मेरा कभी एक्सीडेंट ना हो। परिवार ने उस पर भरोसा जताया और उसके साथ बेटी को भेज दिया।

ऐसे हुआ मामला का खुलासा
एक दो दिन बाद जब बच्ची अपने घर आई तो वह बीमार रहने लगी और बेहोश होकर गिर पड़ी। माता-पिता उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां मेडिकल जांच में भी रेप की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।