यह घटना अहमदाबाद  शहर के ओढव इलाके में गुरुवार को हुई। जहां बारात लगने के दौरान पहले दूल्हा ने डीजे के धुन पर डांस किया। इसके बाद खुशी में घोड़ी पर सवार होकर फायरिंग करता रहा।

अहदाबाद. अक्सर दबंगों की शादियों में हवाई फायरिंग की खबरें सामने आती रहती हैं। लेकिन गुजरात में तो हैरान कर देने वाला वाकया हुआ, जहां दूल्हे राजा ने घोड़ी पर सवार होकर पिस्टल से एक नहीं कई फायर किए। जिसके चलते पुलिस ने अगले दिन गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दूल्हे को एक शौक उसको ही पड़ गया भारी
दरअसल, यह घटना अहमदाबाद शहर के ओढव इलाके में गुरुवार को हुई। जहां बारात लगने के दौरान पहले दूल्हा ने डीजे के धुन पर डांस किया। इसके बाद खुशी में घोड़ी पर सवार होकर फायरिंग करता रहा। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। जिसके बाद पुलिस ने मामले पर संज्ञान लिया और आरोपी को हिरासत में ले लिया गया।

सुहागरात मनाने से पहले पहुंचा जेल
पुलिस ने वीडियो के आधार पर मामले की जांच की तो दूल्हे की पहचान शिवा राजपूत के रूप में हुई। वहीं जिस शख्स ने दूल्हे को पिस्टल दी थी, पुलिस ने उसको भी गिरफ्तार कर लिया है। हैरानी की बात यह है कि आरोपी दूल्हा अपने जरा से शौक के चलते सुहागरात भी नहीं मना सका और जेल पहुंच गया।