हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक हैरान कर देने वाली यह वारदात सामने आई है। जहां एक भाई ने अपने भैया-भैया भाभी पर गोली मार दी। दोनों भाइयों में अक्सर पिता की मौत के बाद उनक बंदूक को लेकर झगड़ा होता था। दोनों उस गन पर अपना हक समझते थे। आखिर वही बंदूक वारदात की वजह बनी। 

धर्मशाला (हिमाचल). गुस्से में इंसान इतना तक भूल जाता है कि वह अपनें रिश्तों का भी कत्ल कर देता है। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाली वारदात हिमाचल के कांगड़ा जिल से सामने आई है। जहां एक बंदूक दो भाइयों के बीच काल बन गई और छोटे भाई ने अपने बड़े भाई और भाभी पर गोली दाग दी। इस फायरिंग में भाई की मौत हो गई है, जबकि गंभीर रुप से घायल भाभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

देखते ही देखते भैया-भाभी के सीने पर मार दी गोली
दरअसल, हैरान कर देने वाली यह वारदात कांगड़ा जिले के गगल थाने क्षेत्र के केटलू गांव में हुई। जहां मंगलवार देर रात छोटे भाई पवन कुमार ने विवाद करने के बाद बड़े भाई रूमी कुमार (58) और भाभी पुष्पा देवी के सीने में गोली मार दी। इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दूसरे दिन सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपना गुनाह खुद कबूल कर लिया साथ घटना के पीछे की कहानी बताई।

पिता की बंदूक पर जताते थे हक
मामले की जांच कर रहे थाना के प्रभारी मेहर दीन ने बताया कि पिता की मृत्यु के बाद दोनों भाइयों में अक्सर पिता की बंदूक को लेकर झगड़ा होता था। दोनों उस पर अपना-अपना अधिकार जताते थे। मंगलवार रात को आरोपी पवन कुमार अपने बड़े भाई के घर पहुंचा और इसी को लेकर बहसबाजी हुई। लेकिन बाद आरोपी घर आ गया। वहीं कुछ देर बाद वह दोबार भाई के घर पहुचा और उसी बदूंक को उठाकर दोनों पर फायरिंग कर दी।