दिल दहला देने वाला यह वाक्या अमरेली जिले में मांगलवार देर रात देखने को मिला। जहां उसने 75 साल के एक बुजुर्ग को मार डाला। तेंदुए ने चेहरे के अलावा कई अंग कान-नाक और आंख को नोंचकर खा लिए। 

अमरेली ( गुजारात). आए दिन तेंदुए जंगल छोड़कर रहवासी इलाकों में मूवमेंट करते देखते जाते हैं। ऐसी एक घटना गुजरात के अमरेली जिले से सामने आई है, जहां देर रात तेंदुआ एक मकान में घुस गया। जहां उसने 75 साल के एक बुजुर्ग को मार डाला। तेंदुए ने चेहरे के अलावा कई अंग कान-नाक और आंख को नोंचकर खा लिए। हैरानी की बात यहहै कि सुबह बुजुर्ग का एक हाथ जंजीर से बंधा मिला। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर किसने युवक को जंजीर से बांधा होगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आंगन में खून से लथपथ पड़ा था बुर्जुग
दरअसल, दिल दहला देने वाला यह वाक्या अमरेली जिले के अमृतपुर गांव में मांगलवार देर रात देखने को मिला। जहां के रहने वाले मनुभाई सावलिया को तेंदुए ने मार डाला। बताया जाता है कि बजुर्ग यहां अपने घर में अकेले रहता था, घटना वाली रात वह आंगन में सो रहा था। इसी दौरान तेंदुए ने मनुभाई को अपना शिकार बनाया। सुबह जब गांव के लोगों ने देखा तो वह आंगन में खून से लथपथ पड़ा मिला।

आंते निकली बाहर,लटक रहे था मांस
मामले की जानकारी लगते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। विभाग के CCF अधिकारी ने जांच के दौरान बताया कि मृतक के घर के आसपास तेंदुए के पंजे के निशान मिले हैं। वहीं डॉक्टरों ने अपनी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी यही बताया कि बुजुर्ग पर तेंदुए ने हमला किया था। उसकी आंते बुरी तरह से बाहर निकली हुई थीं, जगह-जगह से मांस निकल रहा था। फिलहाल वन विभाग की टीम हमला करने वाले तेंदुए को तलाश में जुटी हुई है। ताकि अन्य किसी युवक को वह अपना शिकार नहीं बना सके।