यह फोटो एक अलर्ट है कि किस तरह नशा लोगों के घरों तक पहुंच गया है। पंजाब और हिमाचल प्रदेश में नशा एक भयानक बीमारी बनकर सामने आया है। यह महिला उसका उदाहरण है। 

मंडी. ये तस्वीरें मंडी जिले के सुंदरनगर की है। पंजाब के साथ ही हिमाचल प्रदेश में भी नशा एक गंभीर बीमारी बनकर सामने आया है। तमाम सरकारी कोशिशों के बावजूद नशे के कारोबार पर पूरी तरह लगाम नहीं लग पा रही है। नशे में टल्ली यह महिला चंडीगढ़-मनाली एनएच-21 पर पड़ी मिली। यह घटना इस बात की गवाही देती है कि पंजाब और हिमाचल में सिर्फ पुरुष नहीं, महिलाएं भी तेजी से नशे की गिरफ्त में आ रही हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


यह महिला नशे की हालत में बीएसएल टेल कंट्रोल गेट पर पेट्रोल पंप के पास अचेत पड़ी हुई थी। कुछ लोगों की नजर इस महिला पर पड़ी, तो उन्होंने बीएसएल पुलिस थाने को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को उठाने की कोशिश की, लेकिन वो उठने की हालत में ही नहीं थी। महिला ने अपना नाम नीलम बताया। वो हमीरपुर की रहने वाली है। पुलिस ने उसे सुंदरनगर के हॉस्पिटल में भर्ती कराया। इसके बाद थाने लग गए। थाना प्रभारी कमलकांत ने कहा कि महिला ने काफी नशा किया हुआ था।