हैरान कर देने वाला यह मामला सूरत के रांदेर इलाके का है, जहां  60 साल का युवक अब तक 10 महिलाओं से निकाह करके उनको तलाक दे चुका है। कोई भी महिला अगर पुलिस के पास जाने का कहती तो वो उसके साथ मारीपट करता। उसने कई महिलाओं की जिंदगी बर्बाद कर दी।

सूरत (गुजारत). तीन तलाक को लेकर भले ही कानून बन गया हो लेकिन, इसके बाद भी मामले नहीं थम रहे हैं। कानून को लेकर तलाक देने वालों को इसका बिलकुल खौफ नहीं है। इसलिए आए दिन तीन तलाक के मामले सामने आ रहे हैं। गुजरात के सूरत से अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने एक नहीं बल्कि 10 महिलाओं को तीन तलाक दिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कई महिलाओं की जिंदगी बर्बाद कर चुका है शख्स
दरअसल, हैरान कर देने वाला यह मामला सूरत के रांदेर इलाके का है, यहां रहने वाली एक महिला ने पुलिस थाने में जाकर अपने पति पर मारपीट कर तलाक देने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि उसका 60 साल का पति अब तक 10 महिलाओं से निकाह करके उनको तलाक दे चुका है। कोई भी महिला अगर पुलिस के पास जाने का कहती तो वो उसके साथ मारीपट करता है। उसने कई महिलाओं की जिंदगी बर्बाद कर दी है।

पुलिस सभी महिलाओं के ले रही बयान
महिला के आरोपों पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश कर रही है। फिलहाल आरोपी के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस सभी पीड़ित महिलाओं से बातचीत करके की कोशिश कर रही है। ताकि जल्द से जल्द आरोपी को हिरासत में लिया जा सके।