उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आई है, जहां प्रदेश की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने अपने गवर्नर पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने बुधवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को अपना इस्तीफा सौंपा है। 

देहरादून. उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आई है, जहां प्रदेश की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने अपने गवर्नर पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने बुधवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को अपना इस्तीफा सौंपा है। राज्यपाल के सचिव बीके संत ने इसकी पुष्टि की है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस्तीफा देने की बताई जा रही ये वजह
दरअसल, अब प्रदेश की सियासत में चर्चा हो रही है कि वह सक्रिय राजनीति में आ साकती हैं। अटकलें तो यह भी लगाई जा रही हैं कि वह उत्तर प्रदेश से विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं। हालांकि बीजेपी ने इस बात की फिलहाल पुष्टि नहीं की है।

उत्तराखंड की दूसरी महिला राज्यपाल थीं
बता दें कि बेबी रानी मौर्य तीन साल तक उत्तराखंड की राज्यपाल रहीं। बीती 26 अगस्त को उन्होंने तीन साल का कार्यकाल पूरा किया है। वह उत्तराखंड की दूसरी महिला राज्यपाल थीं। उनसे पहले मारग्रेट आल्वा प्रदेश की राज्यपाल रह चुकी थीं।

दो दिन पहले की अमित शाह से मुलाकात
बेबी रानी मौर्य ने दो दिन पहले दिल्ली जाकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। जिसके बाद से ही उनके इस्तीफा देने कयास लगाए जाने लगे थे। बताया जा रहा है कि केंद्रीय आलाकमान उन्हें उत्तर प्रदेश बीजेपी में बड़ी जिम्मेदारी देने जा रहे हैं। 

आगरा से की राजनीतिक सफर की शुरूआत
बेबी रानी मौर्य मूल रुप से उत्तर प्रदेश के आगरा की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी राजनीतिक पारी की शुरूआत अपने आगरा शहर से की थी। 
 साल 1995 से वर्ष 2000 तक वह आगरा की महापौर रहीं। इसक बाद 2001 में उत्तर प्रदेश, सामाजिक कल्याण बोर्ड की सदस्य रहीं। एक साल बाद 2002 में वह राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य बनीं।