सोशल मीडिया पर गुजरात के सूरत जिले के कडोदरा गांव का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो बहुत दर्दनाक है। इसमें पति-पत्नी और महिला का भाई है।

वीडियो डेस्क। सोशल मीडिया पर गुजरात के सूरत जिले के कडोदरा गांव का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो बहुत दर्दनाक है। इसमें पति-पत्नी और महिला का भाई है। महिला शीतल ने भाई के साथ मिलकर अपने पति को रूह कंपा देने वाली सजा दी। दोनों ने उसे टेम्पो के पीछे बांधकर आधा किमी. तक घसीटा। तेज रफ्तार ऑटो का एक वीडियो भी सामने आया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ये है वीडियो, देखिए...

Scroll to load tweet…


टेम्पो रुकने के बाद क्या हुआ

जैसे ही टेम्पो रुका स्थानीय लोगों ने दोनों को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद लोगों ने आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया। बालकृष्ण को गंभीर हालत में सूरत के स्मीमेर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

महिला ने बताया- ऐसा करने के पीछे की वजह

महिला शीतल ने कहा, उसका पति रोज शराब के नशे में उससे झगड़ा करता है और पीटता है। छोटी-छोटी बातों पर वो हाथ उठा देता है। तंग आकर मैंने भाई के साथ मिलकर उसको सबक सिखाने का प्लान बनाया।