यह मासूम बच्चा अब कभी भी अपनी मां के पास नहीं लौटेगा। क्योंकि एक ड्राइवर की लापरवाही ने बच्चे की जिंदगी छीन ली। अपने बच्चो की लाश देखकर मां का कलेजा फट पड़ा।

कपूरथला. यह 6 साल का बच्चा स्कूल की छुट्टी होने के बाद चहकते हुए घर के लिए निकला था। मां अपने लाडले का बेसब्री से इंतजार कर रही थी। उसके लिए खाना तैयार था। मां को पता था कि उसका बेटा घर आते ही भूख-भूख चिल्लाएगा। सारा घर आसमान पर उठा लेगा। लेकिन अचानक मां को खबर मिली कि उसके जिगर का टुकड़ा एक हादसे का शिकार हो गया है। एक्सीडेंट लखन कला गांव में हुआ। मिट्टी से भरे एक टिप्पर ने उसे कुचल डाला। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बच्चे की लाश देखकर होश खो बैठी मां..
6 साल का दविंद्र सिंह पुत्र राकेश शुक्रवार सुबह 11 बजे स्कूल की छुट्टी होने के बाद पैदल अपने घर की ओर आ रहा था। तभी तेज रफ्तार टिप्पर ने उसे कुचल दिया। ड्राइवर इतनी लापरवाही से गाड़ी चला रहा था कि ब्रेक लगाने के बावजूद बच्चा टायर के नीचे आ गया। बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ड्राइवर वहां से भाग गया। मां को जब बच्चे हादसे की खबर लगी, तो पागलों की तरह घटनास्थल पर दौड़ पड़ी। सड़क पर पड़े अपने लाडले की लाश देखकर उसका कलेजा फट पड़ा। देखते ही देखते लोग आक्रोशित हो उठे। मौके पर पहुंचे पुलिस अफसरों ने उन्हें समझाया। बाद में आरोपी ड्राइवर हरजिंदर सिंह साबी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी फरार है।