पंजाब में एक मानवता और रिश्तों को तार-तार कर देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक 7 साल की भतीजी के साथ उसके ताऊ ने कई बार रेप किया।

नवांशहर. पंजाब में एक मानवता और रिश्तों को तार-तार कर देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक 7 साल की भतीजी के साथ उसके ताऊ ने कई बार रेप किया। इसके आलावा मासूम को किसी को नहीं बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मासूम की चिल्लाने की आवाज सुन, जमा हो गई भीड़
दरअसल, यह शर्मनाक घटना मंगलवार रात उस वक्त सामने आई जब मासूम दर्द से चीख उठी। बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास को लोग पीड़िता के घर पहुंचे तो पूरा माजरा लोगों को समझ आ गया। इसके बाद ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को देकर मौके पर बुलाकर आरोपी गिरफ्तार करवाया। जिसके बाद डीएसपी नवनीत कौर गिल ने बताया कि जल्द युवक को अदालत में पेश कर जेल में भेजा जाएगा।

रक्षक ही बन बैठा भक्षक
जानकारी के मुताबिक, पीड़त बच्ची की मां की पहले ही मौत हो चुकी है। वहीं पिता ने दूसरी शादी कर ली। जहां बच्ची की सौतेली मां से परेशान पिता ने उसे अपने बड़े भाई के पास दूसरे शहर में छोड़ दिया था। लेकिन उसने नहीं सोचा था उसकी रक्षा करने वाला ताऊ ही उसका भकक्ष बन जाएगा। 

बच्ची ने रोते हुए बताई आपबीती
मासूम ने पुलिस को आपबीती बताते-बातते रोने लगी। जहां उसने बताया कि ताऊ जी रोज मेरे साथ गंदा काम करते थे। मैं जब मना करती तो वह मेरे साथ मारपीट करने लगते थे। इतना ही नहीं उन्होंने कहा - था अगर यह बात तूने किसी को बताई तो तुझको जान से मार डालूंगा।