बारिश में बाहर भीग रही चारपाई को उठाकर महिला झोपड़ी में जा रही थी, इसी दौरान पास के प्लॉट की दीवार झोपड़ी पर गिर गई।

नवांशहर (पंजाब). सोमवार शाम को मूसलाधार बारिश होने से बालाचौर में एक प्लॉट की दीवार गिरने से झोपड़ी में रह रही एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। 70 वर्षीय अनारिया परिवार के साथ झोपड़ी बनाकर रह रही थी। सोमवार लगभग शाम 5 बजे यहां भारी बारिश हुई। बाहर भीग रही चारपाई को उठाकर अनारिया झोपड़ी में जा रही थी, इसी दौरान पास के प्लॉट की दीवार झोपड़ी पर गिर गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मौके पर ही बुजुर्ग की मौत हो गई जबकि उसके पास आई पड़ोस की एक महिला राखी गंभीर जख्मी हो गई। उसका इलाज चल रहा है।