यह तस्वीर पंजाब के लुधियाना की है। एक बदमाश ने खुद को बड़ा चतुर समझ रखा था। उसे लगा था कि लूट के बाद वो बड़े आराम से निकल जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

लुधियाना, पंजाब. इस महिला को देखकर लुटेरा ने समझा था कि वो उसे लूटकर बड़े आराम से निकल जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हो सका। यह तस्वीर लुधियाना के रेलवे स्टेशन की है। इस बदमाश ने खुद को बड़ा चतुर समझ रखा था। वो महिला का पर्स छीनकर भागा। लेकिन कुछ देर में ही उसे पकड़ लिया गया। इसके बाद महिला ने उसे तबीयत से कूटा। उसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


मामला लुधियान स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 से जुड़ा है। घटना शुक्रवार की है। यहां एक ट्रेन दिल्ली से आकर कटरा जाने के लिए खड़ी थी। इसी बीच एक बदमाश आया और ट्रेन में बैठी महिला के हाथ से पर्स छीनकर भाग निकला। महिला के साथ उसके रिश्तेदार भी थे। वे बदमाश के पीछे दौड़े। महिला भी बदमाश को पकड़ने भागी। बदमाश बड़ा शातिर था। उसे मालूम था कि लोगों से कैसे बचकर निकलना है। वो एक डिब्बे से दूसरे और दूसरे से तीसरे..इस आगे भागने लगा। महिला के रिश्तेदार भी उसके पीछे भागे, लेकिन बदमाश ने उन्हें चकमा दे दिया।

प्लेटफॉर्म पर उतरते ही महिला को सामने पाया..
जब लुटेरे के पीछे लोग भाग रहे थे, महिला ने चतुराई दिखाई और प्लेटफॉर्म पर आकर छुप गई। शायद उसे अंदाजा हो गया था कि लुटेरा ट्रेन से जरूर उतरेगा। ऐसा ही हुआ। जैसे ही लुटेरा सबको चकमा देकर प्लेटफॉर्म पर उतरा, सामने महिला को खड़े पाया। यह देखकर उसकी सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई। इस बार वो नहीं भाग पाया। महिला ने उसे पकड़ लिया। इस बीच महिला के रिश्तेदार भी पहुंच गए। इसके बाद महिला ने लुटेरे को तबीयत से पीटा। इसके बाद उसे जीआरपी के हवाले कर दिया गया।