कोरोना ने लोगों की जिंदगी पर गहरा असर डाला है। लॉकडाउन में लोगों को डिप्रेशन का सामना करना पड़ा। साथ ही अन्य सामाजिक समस्याओं से भी दो-चार होना पड़ा। वैसे लॉकडाउन में कई लोगों ने अपनी प्रतिभा को पहचानने और उसे निखारने के काम में लगा दिया। 10 साल की अयाना जैन उनमें से ही एक हैं। इनके गाने मेंटल हेल्थ और सोशल इश्यूज पर काफी मददगार साबित हुए हैं। 

चंडीगढ़. लॉकडाउन ने जिंदगी पर गहरा असर डाला। कइयों को यह बंधन सदमे की तरह लगा। लेकिन कुछ लोगों ने आपदा में अवसर तलाशे और एक मिसाल पेश की। लॉकडाउन में कई लोगों ने अपनी प्रतिभा को पहचानने और उसे निखारने के काम में लगा दिया। 10 साल की अयाना जैन उनमें से ही एक हैं। इनके गाने मेंटल हेल्थ और सोशल इश्यूज पर काफी मददगार साबित हुए हैं। 5वीं में पढ़ने वालीं अयाना ने लॉकडाउन में म्यूजिक पर फोकस किया और कुछ ऐसी रचनाएं तैयार कीं, जो लोगों को डिप्रेशन से बचाती हैं। दूसरे अन्य सामाजिक मुद्दों पर भी जागरूक करती हैं। अयाना अपने गीतों के जरिये कोविड वॉरियर्स को भी ट्रिब्यूट करती हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कई गाने प्रसिद्ध
अयाना चंडीगढ़ के सेक्टर 26 स्थित स्ट्रॉबरी फील्ड्स हाई स्कूल में 5वीं कलास में पढ़ती हैं। इन्होंने कॉलिंस के गीत 'अनदर डे इन पैराडाइज ' और माइकल जैक्सन के गीत 'हील द वर्ल्ड ' को अपनी आवाज में गाकर कोविड योद्धाओं को श्रद्धांजलि दी है। अयाना अपनी बड़ी बहन अनन्या को आइडल मानती हैं। वे अमेरिका में पढ़ाई कर रही हैं। उन्होंने एक मेंटल हैल्थ ऐप बनाया है। इसकी कहानी फोर्ब्स पत्रिका में छप चुकी है।

करीब पांच साल की उम्र से म्यूजिक सीख रहीं अयाना कहती हैं कि इमोशन सांग्स लोगों को प्रभावित करते हैं। इसलिए वे इसी के जरिये लोगों को मोटिवेट कर रही हैं। अयाना की मां खुद एक गिटार वादक हैं। अयाना इस समय अपना पहला हिंदी गीत लव यू जिंदगी रिकॉर्ड कर रही हैं। यह लोगों को जिंदगी के मायने सिखाता है।