पंजाब के गुरदासपुर में भिखारी गैंग ने एक महिला पर जानलेवा हमला कर दिया। वे भीख मांगने महिला के घर पहुंचे थे। वहां महिला का अकेला पाकर उनकी नीयत डोल गई। उन्होंने घर में लूटपाट की। विेरोध करने पर महिला पर चाकू से हमला कर दिया। 

गुरदासपुर, पंजाब। यह घटना सचेत करती है। घर में किसी भी अनजान व्यक्ति को प्रवेश न दें। न ही उसके लिए दरवाजा खुला छोड़कर अंदर कुछ लेने जाएं। खासकर, जब आप अकेले हों, तब कोई रिस्क न लें। पंजाब के गुरदासपुर में भिखारी गैंग ने एक महिला पर जानलेवा हमला कर दिया। वे भीख मांगने महिला के घर पहुंचे थे। वहां महिला का अकेला पाकर उनकी नीयत डोल गई। उन्होंने घर में लूटपाट की। विेरोध करने पर महिला पर चाकू से हमला कर दिया।

भिखारियों ने बुजुर्ग महिला के कानों की बालियां झपट लीं। इसके बाद जबरन घर में घुस गए और अलमारियों की तलाशी लेने लगे। महिला के विरोध करने पर चाकू मारकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके हाथ में 100 टांके आए हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गांव घुल्ला निवासी सुनीता देवी की बेटी नीना एक प्राइवेट जॉब करती है। बुधवार शाम करीब 4 बजे पड़ोसियों ने फोन करके उन्हें घटना की जानकारी दी। दीनानगर पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है।