रैपर हनी सिंह का 'मखना' गाना यूट्यूब पर काफी हिट है। अब तक ये गाना यूट्यूब पर रिलीज के बाद से 20 करोड़ से अधिक बार देखा गया है। 

चंडीगढ़. रैपर हनी सिंह अपने गानों को लेकर एक बार फिर मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं। पंजाब पुलिस ने 'मखना' गाने पर भद्दे बोल के लिए हनी सिंह और निर्माता भूषण कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। रैपर हनी सिंह का 'मखना' गाना यूट्यूब पर काफी हिट है। अबतक ये गाना यूट्यूब पर रिलीज के बाद से 20 करोड़ से अधिक बार देखा गया है। पुलिस अधिकारी का कहना है, दोनों लोगों पर अश्लील शब्दों का उपयोग करने पर आईपीसी धारा 294 और 509 के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पंजाब महिला आयोग ने की शिकायत

पंजाब महिला आयोग की अध्यक्ष मनीषा गुलाटी ने गाने में 'मैं हूं वूमेनाइजर (व्यभिचारी)' बोल पर आपत्ति जताते हुए संज्ञान लेने को कहा है। उन्होंने प्रेस रिलीज में कहा है, "इस मामले पर पुलिस को कानूनी कार्रवाई और जांच शुरू करना चाहिए। टी-सीरीज के चेयरमैन भूषण कुमार, गायक हनी सिंह और गायिका नेहा कक्कड़ के गाए गानों में महिलाओं के खिलाफ अश्लील शब्दों का इस्तेमाल हुआ है।" ऐसे गानों से समाज पर अशोभनीय और एक अपमानजनक प्रभाव पड़ता है। "

जल्द किया जाएगा तलब

पंजाब राज्य महिला आयोग की तरफ से शिकायत पत्र मिलने के बाद रैपर हनी सिंह और अन्य लोगों पर मामला दर्ज किया है। पत्र में पुलिस से मखना गाने की सामाग्री पर नजर डालने को कहा गया। अधिकारियों का कहना है, गाने में सामाग्री आपत्तिजनक है। जल्द उन्हें तलब किया जाएगा। 

साल 2013 में भी गानों को लेकर विवादों में घिरे थे

इससे पहले साल 2013 में हनी सिंह अपने गाने के बोल 'मैं हूं बलात्कारी' के कारण विवादों में घिर गए थे। मामले में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने भी पंजाब सरकार को हनी सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिये थे। जिसमें हनी सिंह जैसे गायकों का बहिष्कार करने की बात हाईकोर्ट ने की थी। हाईकोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा था कि, हनी सिंह जैसे गायकों के गीत हमें शर्म से सिर झुका देने पर मजबूर कर देते हैं।