पंजाब में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिसको सुनकर हर किसी को रोंगटे खड़े हो गए। जहां एक राक्षस बाप ने अपने 22 वर्षीय  बेटे को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद शव को आग लगाकर जल दिया। 

चंडीगढ़. पंजाब में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिसको सुनकर हर किसी को रोंगटे खड़े हो गए। जहां एक राक्षस बाप ने अपने 22 वर्षीय बेटे को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद शव को आग लगाकर जल दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बेटे के शव को बोरे में भर फेंक दिया
दरअसल, यह खौफनाक घटना लुधियाना जिले के जगीरपुर गांव में शनिवार रात डेढ़ बजे सामने आई। जहां एक बुजुर्ग पिता ने अपने बेटे के सिर पर किसी बात को लेकर रोटी बनाने वाला तवा दे मारा। जिसके बाद आरोपी ने शव को एक बोरे में भरा और उसके साथ प्लास्टर भर घसीटकर अपने बाड़े में लेकर गया। जहां उसने आग लगा दी।

प्लास्टर के सामान के साथ बेटे की लाश जला दी
जब आधी रात को पड़ोस के लोगों ने आग की लपटें देखी तो वह घटना स्थाल पहुंचे। जहां लोगों ने आरोपी से कहा कि आपके घर के पीछे आग लगी हुई है, तो कहने लगा कि उसने कचरे को जलाया है। लेकिन एक युवक ने पास से जाकर देखा तो उसमें शव जल रहा था। इसके बाद सुबह गांव के लोगों ने पुलिस को बुलाकर मामले की जानकारी दी। फिर आरोपी को शव सहित गिरफ्तार किया और लाश को सिविल अस्पताल में भेजा गया।

घर में बाप-बेटे दोनों थे, बाकी के लोग हैं बाहर
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी उत्तर प्रदेश के हरदोई का रहने वाला है। जहां वह अपने परिवार के सात जागीरपुर में रहता है। जहां उसका दूसरा बेटा लुधियाना में दूसरी जगह रहता है। मृतक की मां लॉकडाउन से पहले ही यूपी गई हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, साथी ही आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि उसने अपने बेटे की हत्या क्यों की।