पंजाब और हरियाणा में रविवार को मौसम सर्द रहा दोनों राज्यों के ज्यादातर क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान औसत से नीचे दर्ज किया गया मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पंजाब का आदमपुर जिला चार डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ राज्य में सबसे ठंडा क्षेत्र रहा

चंडीगढ़: पंजाब और हरियाणा में रविवार को मौसम सर्द रहा दोनों राज्यों के ज्यादातर क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान औसत से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पंजाब का आदमपुर जिला चार डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ राज्य में सबसे ठंडा क्षेत्र रहा। अमृतसर में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किय गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हरियाणा में रात को तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस

बठिंडा, गुरदासपुर, हलवाड़ा, पठानकोट, लुधियाना और पटियाला में न्यूनतम तापमान क्रमश: 5.9, 8, 7.3, 6.5, 6.9 और 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा के करनाल में रात को तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस जबकि हिसार में न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया । नारनौल, रोहतक और सिरसा में न्यूनतम तापमान क्रमश: 7, 7.8 और 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दोनों राज्यों की साझी राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(प्रतिकात्मक फोटो)