अमृतसर. बयानों के चलते अक्सर चर्चा में रहने वाले पंजाब सरकार के पूर्व कैबिनेट मिनिस्टर नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर नए विवाद में घिर गए। सिद्धू ने लॉकडाउन का नियम तोड़ बिना मास्क बाहर निकले। 

अमृतसर. अपनेबयानों के चलते अक्सर चर्चा में रहने वाले पंजाब सरकार के पूर्व कैबिनेट मिनिस्टर नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर नए विवाद में घिर गए हैं। जहां सिद्धू लॉकडाउन का नियम तोड़ते हुए बिना मास्क पहने घर से बाहर निकले।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सिद्धू ने चेहरे पर नहीं लगाया था मास्क
दरअसल, पंजाब सरकार ने लॉकडाउन में घर से बाहर निकलने वालों के लिए मास्क पहना अनिवार्य कर दिया है। लेकिन, नवजोत सिद्धू जब अृमतसर के सिविल अस्पताल में मास्क बांटने के लिए गए थे तो उन्होंने मास्क नहीं लगा रखा था और ना ही हाथ में दस्ताने पहन रखे थे।

सिद्धू ने उड़ाई सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां 
नवजोत सिद्धू ने यहां के अस्पताल में 300 से ज्यादा मास्क (एन-95) बांटे। जहां वह लोगों को कोरोना से बचने और उससे सावधान रहने के लिए संदेश दे रहे थे। इसी दौरान वह खुद सोशल डिस्टेंसिंग की भी धज्जियां उड़ाते नजर आए। 
इस लापरवाही पर क्षेत्र के लोगों ने उनके खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग है।