एक मां अपने बच्चे की परवरिश को लेकर बेहद परेशान थी। उसका पति शराबी है। उसे कुछ समझ नहीं आ रहा था। एक दिन वो अपने बच्चे के साथ धार्मिक स्थल पहुंची। लेकिन लोगों ने कुछ और समझ लिया।

जालंधर. यह कहानी एक अभागी मां की है। वो अपने बच्चे की परवरिश को लेकर काफी परेशान थी। एक दिन वो बच्चे के साथ एक धार्मिक पहुंची। वहां महिला की मां मिल गई। दोनों बातचीत कर रहे थे, लेकिन लोगों ने कुछ गलत समझा और मामला पुलिस तक जा पहुंचा। पुलिस को किसी ने फोन किया था कि टांडा रोड स्थित एक धार्मिक स्थल के बाहर दो महिलाएं खड़ी हैं। उनमें से एक महिला की गोद में नवजात है। दोनों के हाव-भाव कुछ अजीब हैं। वे आपस में कुछ खुसुर-पुसुर कर रही हैं। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों महिलाओं को थाने ले आई। लेकिन जब असलियत मालूम चली, तो पुलिस भी भावुक हो उठी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शराबी पति से दुखी थी बेटी...
महिला ने बताया कि उसकी बेटी अपने शराबी पति से दुखी है। वो अपने बच्चे की ठीक से परवरिश नहीं कर पा रही है। घटनावाले दिन उसकी बेटी नाती को लेकर हॉस्पिटल में दवाई लेने आई थी। वहां से धार्मिक स्थल पहुंची। महिला के मुताबिक, उस वक्त वो भी वहां आई थी। जब मां-बेटी मिले, तो आपस में बातचीत करने लगे। बेटी ने बताया कि वो अपने बच्चे को किसी को गोद दे देगी, ताकि उसकी परवरिश ठीक से हो सके। थाना 8 के प्रभारी रूपिंद्र सिंह ने बताया दोनों महिलाओं की बातचीत से लोगों को कुछ संदिग्ध लगा और पुलिस को फोन कर दिया। हालांकि बाद में दोनों महिलाओं को छोड़ दिया गया।