पंजाब में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक पिता-पुत्र एक साथ दर्दनाक तरीके से मौत के मुहं में समा गए। दोनों एक साथ अपने घर में ही जिंद जल गए।

लुधियाना. पंजाब में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक पिता-पुत्र एक साथ दर्दनाक तरीके से मौत के मुहं में समा गए। आलम यह था कि उनको पहचानना भी मुश्किल हो रहा था। पुलिस को उनके शवों के अवशेषों को समेटकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाना पड़ा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एक झटके में चिता में तब्दील हो गया घर
दरअसल, खौफनाक घटना लुधियाना जिले के कस्बा मुल्लापुर दाखां में घटित हुई। जहां मंगलवार का दिन एक बाप-बेटे को जिंदगी का आखिरी दिन साबित हुआ। दोनों रात में एक साथ खाना खाकर अपने घर के अंदर सोए थे। लेकिन अचानक उनके घर में आग लग गई और वह जिंदा जल गए। 

दोनों के अलवा घर में नहीं था और कोई
बता दें कि हादसे के शिकार हुए मृतकों की पहचान पुलिस ने 36 वर्षीय नारायण और उसके 15 साल के बेटे रोशन के तौर पर की। मृतक मूल रुप से बिहार का रहने वाला है। जिस समय यह घटना हुई उस दौरान नारायण की पत्नी अपनी बेटी के पास गई हुई थी। 

राख के ढेर में तब्दील हो चुके थे बाप-बेटे
एएसआई निर्मल सिंह ने बताया कि दोनों पिता-पुत्र जलकर राख के ढेर में तब्दील हो चुके थे। हमने घटना की जानकारी मृतक की पत्नी को फोन के जरिए दे दी है। हालांकि घर में आग कैसे लगी, इसके पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।