पंजाब के अमृतसर मेडिकल कॉलेज में भीषण आग लग गई। जिससे अस्पताल में भर्ती 650 मरीजों की जिंदगी खतरे में पड़ गई। बताया जा रहा है कि यह आग OPD के पिछली तरफ और एक्स-रे यूनिट के पास दो ट्रांसफार्मरों में अचानक ब्लास्ट हो जाने के कारण लगी।

अमृतसर (पंजाब). एक तरफ अभी दिल्ली के मुंडका इलाके के पास तीन मंजिला कमर्शियल बिल्डिंग में लगी आग का मामला अभी थमा नहीं था कि अब पंजाब से बड़े हादसे की खबर सामने आई है। जहां अमृतसर मेडिकल कॉलेज में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग इतनी विकराल हो गई की अस्पताल में भर्ती 650 मरीजों की जान खतरे में पड़ गई। चंद मिनटों में पूरा अस्पताल धुएं की लपटों से घिर गया। आनन-फानन में मरीजों को बाहर निकालने का काम शुरू किया गया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ट्रांसफार्मरों में अचानक ब्लास्ट होने लगी आग
दरअसल, अमृतसर मेडिकल कॉलेज में यह भीषण आग शनिवार दोपहर दो बजे के आसपास लगी। बताया जा रहा है कि यह आग OPD के पिछली तरफ और एक्स-रे यूनिट के पास दो ट्रांसफार्मरों में अचानक ब्लास्ट हो जाने के कारण लगी है। क्योंकी इन्हीं ट्रांसफार्मरों के जरिए ही अस्पताल में बिजली सप्लाई होती है। हालांकि पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।

आग की लपटों में फंस गए थे सैंकड़ों मरीज
बता दें कि आग देखते ही देखते इतना भयानक रूप धारण कर लिया कि कुछ ही देर में आग पूरी अस्पताल में फैल गई। खास कर ऊपरी मंजिर पर स्किन वार्ड में तो चीख-पुकार ही मच गई। क्योंकि यहां पर करीब 650 मरीज भर्ती थे। पूरा बार्ड आग की लपटं और धुएं से भर गया। किसी तरह अस्पताल के स्टॉप और परिजनों ने मरीजों को बाहर निकालने का काम शुरू किया। हालांकि समय रहते मरीजों को सुरक्षित निकाल लिया गया। 
अभी भी उठ रहीं आग की लपटें
वहीं स्थानीय लोगों और अस्पताल के स्टॉप ने इस हादसे की सूचना पुलिस और फायर विभाग को दी। इसके बाद दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाने के लिए काम शुरू किया गया। बताया जा है कि सभी मरीजों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। लेकिन मौके पर अभी भी लपटें उठ रही है। आग बुझाने का काम चल रहा है।

यह भी पढ़ें-मुंडका अग्निकांडः पढ़ें 27 मौत के सबसे बड़े गुनहगार कौन-कौन, ना फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट और ना...