बुधवार सुबह हरियाणा के रविंद्र सिंह और उत्तराखंड के सुमित इंडेवर कार में बैठकर पांवटा से शिलाई की तरफ जा रहे थे तभी अचानक गाड़ी के इंजन से धुआं उठने लगा। देखते ही देखते कार धू-धू कर जलने लगी। आधे घंटे के अंदर हाइवे पर वाहनों की लंबी कतारें लगने लगीं। 

सिरमौर (हिमाचल). बुधवार सुबह पांवटा-गुम्मा नेशनल हाईवे-707 पर चलती कार में आग लग गई। ड्राइवर कुछ समझ पाता इससे पहले ही आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। फटा-फट कार में सवार दो व्यक्तियों ने छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। लेकिन अपनी गाड़ी को सुरक्षित नहीं बचा सके।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

देखते ही देखते कार धू-धू कर जल गई पूरी कार
दरअसल, बुधवार सुबह हरियाणा के रविंद्र सिंह और उत्तराखंड के सुमित इंडेवर कार में बैठकर पांवटा से शिलाई की तरफ जा रहे थे तभी अचानक गाड़ी के इंजन से धुआं उठने लगा। देखते ही देखते कार धू-धू कर जलने लगी। आधे घंटे के अंदर हाइवे पर वाहनों की लंबी कतारें लगने लगीं। 

आग लगने के कारणों का नहीं चला पता
करीब डेढ़ घंटे तक अफरातफरी का माहौल रहा। गाड़ी के चालक ने किसी तरह पानी लाकर आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन लपटें इतनी तेज थीं की उसपर काबू नहीं पाया जा सका। मौके पर मौजूद लोगों ने जब तक फायर स्टेशन को सूचित किया तक गाड़ी पूरी जल चुकी थी। फिलहाल कार में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।