पंजाब के जालंधर में एक ऐसा शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां ससुरालवालों ने चार महीने पहले लाए दुल्हन को बीच सड़क पर लाठी डंडों से पीट रहे थे।

जालंधर (पंजाब), कहते हैं जब नई नवेली दुल्हन ससुराल में आती है तो दो से चार महीने तक तो ससुरालवाले उसका खूब स्वागत करते हैं। सब लोग उसको बहू रानी-बहू रानी कहकर पुकारते हैं। लेकिन पंजाब में एक ऐसा शर्मनाक मामला सामने आया है जहां ससुरालवाले चार महीने पहले लाए दुल्हन को बीच सड़क पर लाठी डंडों से पीट रहे थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शादी के बाद से ही पत्नी को पीटने लगा था पति
बहू को पीटने का यह शर्मनाक मामला पंजाब के जालंधर जिले में देखने को मिला हैं जहां उसके ससुरालवलों से सारी हदें पार कर दीं। जिस घर में वह चार माह पहले बड़े अरमानों से दुल्हन बनकर आई थी अब वहीं वो घुट-घुटकर जी रही थी।
पीड़िता के मुताबिक उसका पति शादी के बाद से ही उसको मारने-पीटने लगा था।

पीड़िता ने पिता फोन कर बताई आप बीती
पुलिस को पीड़ता के माता-पिता ने बताया, हम करीब बेटी चार महीने में चार बचाने आए। लेकिन इस बार जब उसको बचाने आए तो उसके ससुरालवालों ने हमको भी बीच सड़क पर लाठी-डंडों से पीटना शुरु कर दिया। किसी तरह आस-पास के लोगों ने बीच-बचाव कराया। फिर किसी ने आपको सूचना दी। पिता ने बताया कि सोमवार को उनकी बेटी का फोन आया था। वह बोल रही थी पापा ये लोग मुझे घर से निकालना चाहते है। बस हम तो उसी को बचाने के लिए गए थे।

युवक का पहली पत्नी से हो चुका है तलाक
दरअसल चार महीने पहले हिमाचल के रहने वाली उर्वशी की शादी पंजाब के विनय नाम के युवक के साथ हुई थी। जानकारी के अनुसार विनय की यह दूसरी शादी थी, उसका पहली पत्नी से तलाक हो चुका है। बताया जाता है आरोपी पासपोर्ट ऑफिस मे काम करता है। थाना चार के प्रभारी कमलजीत सिंह ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही बनती कार्रवाई की जाएगी।