प्यार में इंसान को कुछ नहीं सूझता। उसे तो हर हाल में प्यार हासिल करना होता है। यह मामला भी इसी प्यार की जिद से जुड़ा है। इस युवती को 5 साल पहले प्यार हुआ था। तब इसकी उम्र महज 14 साल थी। अब यह प्रेमी के घर के बाहर धरने पर बैठी है। वो शादी करने की मांग कर रही है। लड़की का कहना है कि प्रेमी शादी की बात को टाल देता है। इसलिए उसने प्रण लिया है कि जब तक फैसला नहीं हो जाता..वो धरने से नहीं उठेगी।

जालंधर, पंजाब. प्यार में इंसान को कुछ नहीं सूझता। उसे तो हर हाल में प्यार हासिल करना होता है। यह मामला भी इसी प्यार की जिद से जुड़ा है। इस युवती को 5 साल पहले प्यार हुआ था। तब इसकी उम्र महज 14 साल थी। अब यह प्रेमी के घर के बाहर धरने पर बैठी है। वो शादी करने की मांग कर रही है। लड़की का कहना है कि प्रेमी शादी की बात को टाल देता है। इसलिए उसने प्रण लिया है कि जब तक फैसला नहीं हो जाता..वो धरने से नहीं उठेगी। यह अनूठा धरना-प्रदर्शन दानिशमंदा बस्ती के रसीला नगर में चल रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

स्कूल के समय से चल रही यह लवस्टोरी..

लड़की ने बताया कि उसकी प्रेम कहानी स्कूल के समय से चल रही है। अब लड़के के घरवाले कहते हैं कि अगर उसे ढूढ़ लो.तो कर लो शादी। लड़की ने कहा कि वो जब भी प्रेमी से शादी के लिए कहती, तो वो टाल देता। इसीलिए उसे धरने पर बैठना पड़ा। लड़की ने बताया कि उसने बुधवार को इस संबंध में थाना डिवीजन नंबर-5 में लिखित में शिकायत की थी। लेकिन पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया। लड़की ने बताया कि वो इससे पहले भी धरने पर बैठ चुकी है। तब लड़के के घरवालों ने उसे मारपीटकर भगा दिया था। लेकिन इस बार वो फैसला करके ही उठेगी।