एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां साल की अपने जीजा को दिल दे बैठी और वह फरार हो गए। हैरानी की बात यह है दोनों के बच्चे भी हैं। इसके बावजूद भी उन्होंने ऐसा शर्मनाक कदम उठाया।

जालंधर (पंजाब). प्यार कभी भी, किसी से भी हो सकता है, लेकिन जिंदगी में मान-मर्यादा भी कोई चीज होती है। एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां साल की अपने जीजा को दिल दे बैठी और वह फरार हो गए। हैरानी की बात यह है दोनों के बच्चे भी हैं। इसके बावजूद भी उन्होंने ऐसा शर्मनाक कदम उठाया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

3 दिन पहले गायब हुए जीजा-साली
दरअसल, दोनों उत्तराखंड के रुड़की के रहने वाले हैं। लेकिन पुलिस को उनकी लास्ट लोकेशन पंजाब में मिली है। जानकारी के मुताबिक तीनों 3 दिन पहले रुड़की से फरार हुए हैं। जहां युवती के पति ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसकी पत्नी अपने जीजा के साथ भाग गई है। दोनों को आखिर बार साथ देखा गया था।

उत्तराखंड पुलिस जाएगी पंजाब
जानकारी के अनुसार दोनों ने दो दिन पहले कुछ समय के लिए फोन ऑन किया था। इसके बाद उन्होंने अपना मोबाइल बंद कर लिया। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मोबाइल के आधार पर दोनों की लोकेशन पंजाब एक गांव में मिली है। जहां रुड़की पुलिस पंजाब पुलिस से संपर्क साध रही है।