जोध सिंह वाला निवासी गुरप्रीत सिंह के मामी बलजीत कौर के साथ अवैध संबंध थे। महिला का पति यह बात जान चुका था।

तरनतारन (पंजाब). जिले के वल्टोहा इलाके में अवैध संबंध को लेकर एक युवक को पीट-पीटकर मार डाला गया। देर रात युवक मामी से मिलने पहुंचा था। यह सब मामा ने देख लिया और पकड़कर इस कदर पीटा कि उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी मामा को गिरफ्तार कर लिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जोध सिंह वाला निवासी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी के मामी बलजीत कौर के साथ अवैध संबंध थे। महिला के पति को यह बात पता चल चुकी थी। उसने गोपी को ऐसा न करने के लिए चेतावनी दी थी। इसके बावजूद दोनों ने मिलना बंद नहीं किया। शनिवार रात गोपी फिर मिलने पहुंचा था। इस बीच दोनों में बहस भी हुई। मामी भी किसी बात से गोपी से नाराज थी। फिर क्या था मामा-मामी ने मिलकर गोपी को तब तक पीटा, जब तक वो मर नहीं गया। थाना वल्टोहा के प्रभारी इंस्पेक्टर तरसेम मसीह ने कहा- आरोपी मामा-मामी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।