पंजाब के गुरदासपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां दिवाली पर एक परिवार में मातम छा गया। यहां जमीनी विवाद में दो सगे भाईयों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी दोनों को मारने के बाद मौके से फरार हो गया। 

गुरदासपुर, पंजाब के गुरदासपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां दिवाली पर एक परिवार में मातम छा गया। यहां जमीनी विवाद में दो सगे भाईयों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी दोनों को मारने के बाद मौके से फरार हो गया। मामले की जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। पूरे गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आरोपी ने दोनों पर किए 7 राउंड फायर
दरअसल, यह दर्दनाक वारदात गुरदासपुर जिले में बटाला के गांव में आज शुक्रवार को हुई। जहां गांव के ही पूर्व फौजी ने दो सगे भाई किसान अमरीक सिंह (65) और उसके भाई भजन सिंह (70) को गोली मार कर हत्या कर दी। आरोपी ने करीब 6 से 7 राउंड फायर किए थे। इस घटना में मृतकों के अन्य परिवार के लोग भी घायल हुए हैं। 

तीन दशक से चल रहा जमीनी विवाद
मामले की जांच कर रहे एसएचओ लखविंदर सिंह ने बताया कि मृतक किसान और गांव के फौजी का पिछले तीन दशक से जमीनी विवाद चला आ रहा है। वह आए दिन पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी देता रहता था। बताया जाता है कि आरोपी के भाई ने मृतकों अपनी जमीन बेची थी, लेकिन 
सेवानिवृत फौजी किसानों की जमीन पर कब्जा करना चाहता था। बता दें की इनका जमीनी केस अदालत में भी चल रहा है।

बहू और बेटे को भी मारी गोली
गांव के लोगों ने बताया कि आरोपी युवक शुक्रवार सुबह मृतकों के खेत पर कब्जा करने के इरादे से आया था। जब दोनों भाइयों ने उसको रोका तो वह बंदूक निकालकर हवाई फायरिंग करने लगा। फिर कुछ देर बाद उसने दोनों भाइयों के सीने और पेट में दो दो गोली मार दी। वहीं घायलों में कुन्नण सिंह (मृतक किसानों का भाई), मृतक भजन सिंह का बेटा बलजीत सिंह, बहू सुखजीत कौर शामिल हैं।