पंजाब से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।  जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यहां एक पत्नी ने अपने पति के साथ फेसबुक पर फोटो क्या डाली उसकी पिटाई हो गई। वह भी पति की गर्लफ्रेंड ने लाठी-डंडों की

मोहाली (चंडीगढ़). अक्सर सुना है कि अगर कोई पति प्रेमिका के साथ पकड़ा जाए तो पत्नी उसको खरी-खोटी सुनाने के साथ-साथ मारपीट तक कर देती है। ले किन मोहाली में इसके उलट हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यहां एक पत्नी ने अपने पति के साथ फेसबुक पर फोटो डाली तो पति की गर्लफ्रेंड भड़क कई और लाठी-डंडों से महिला की पीट दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पति की गर्लफ्रेंड पत्नी पर कहर बनकर टूटी
मारपीट की शिकायत करने के लिए महिला खरड़ पुलिस स्टेशन में पहुंची और युवती के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पीड़िता सुखजीत ने कहा कि उसका पति गुरप्रीत सिंह की किसी अन्य महिला से दोस्ती के चक्कर में उसको अकेला छोड़कर दूसरी जगह किराए से रहने लगा है। एक दिन मैंन फेसबुक स्टेटस पर पति के साथ फोटो डाली तो पति की प्रेमिका तीन युवतियों के साथ मेरे घर आई और गालियां देने लगी। जब मैंने विरोध किया तो उसने मेरे साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

सीसीटीवी कैद हुई सारी घटना
प्रेमिका ने अन्य युवतियों के साथ महिला के घर में घुसकर डंडों से पीटा और गालियां देने वाली घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई। पीड़िता ने यह सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपी है। जिसमें युवती के महिला के बाल खींचते हुए डंडों से मारपीट करती दिख रही है। फुटेज के आधार पर पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। बता दें कि यह घटना 19 दिन पहले हुई है, लेकिन वीडियो अब वायरल हो रहा है।