अमृतसर जिले का एक युवक प्यार खातिर अपन प्रेमी के लिए रवि से रिया बन गया। उसने अपने जेंडर तक बदलवा लिया। लेकिन अब उसी प्रेमी ने उसे अपनाने से इंकार कर दिया। रिया ने अब पुलिस को अपनी दर्दभरी कहानी बयां की है।

अमृतसर (पंजाब). प्यार में इंसान कुछ भी कर सकता है। अमृतसर से एक ऐसा ही अजीबो गरीब मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने जेंडर ही बदलवा लिया। क्योंकि वह प्रेमी के लिए लड़की बन गई। शादी की बात आई तो प्रेमी ने शादी से साफ इंकार कर दिया। अमृतसर के रवि के साथ उसके दोस्त ने ऐसा खेल खेला कि अब वह कहीं का नहीं रहा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्रेमी के लिए सब कुछ दिया, लेकिन उसने दे दिया धोखा
रवि 8 महीने पहले अपने बॉयफ्रेंड से शादी करने के लिए जेंडर चेंज कराने के बाद रिया बनी थी। जिस युवक के लिए उसने इतना बड़ा फैसला लिया था, वह अब अपनी प्रेमिका से दूर भाग गया है। प्यार में धोखा मिलने के बाद अब रवि उर्फ ​​रिया ने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है।

रिया ने पुलिस के सामने सुनाई अपनी दर्दभरी कहानी
उन्होंने थाना छावनी में शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। हालांकि पुलिस ने अभी तक मामला दर्ज नहीं किया है। पुतलीघर निवासी रवि उर्फ ​​रिया ने थाना छावनी में दी अपनी शिकायत में बताया कि करीब तीन साल पहले उसकी मुलाकात अर्जुन नाम के युवक से हुई थी। उन्होंने धार्मिक कार्यक्रमों में भजन गाए। रवि उर्फ ​​रिया ने बताया कि अर्जुन उससे एक धार्मिक समारोह में मिले थे। वहां दोनों एक दूसरे के करीब आ गए।

प्रेमी ने वादा किया तो लड़के से बन गया लड़की
रिया ने आरोप लगाया कि करीब दो साल पहले अर्जुन ने उससे कहा था कि अगर उसने लड़की का लिंग बदल दिया तो वह उससे शादी कर लेगा। इसके बाद वह उसकी बातों में आ गई। रिया ने बताया कि करीब आठ महीने पहले अर्जुन के कहने पर उनका जेंडर चेंज कराना शुरू किया था। अब वह पूरी तरह से लड़की बन गया है।

इस वजह से रिया से शादी करने से कर दिया इंकार
रिया ने बताया कि इसी बीच अर्जुन की जिंदगी में में एक और लड़की आ गई है। वह अब मेरे यानी रिया से दूर रहने लगा है। रिया का कहना है कि अर्जुन, इसलिए शादी से इंकार कर रहा है, क्योंकि वह रिया वह बच्चे पैदा नहीं कर सकती। इस मामले को लेकर इंस्पेक्टर जसपाल सिंह ने कहा कि दोनों पक्षों की बात सुन ली गई है। मामला सीनियर के संज्ञान में लाया गया है। अब इस मामले में कानून के मुताबिक जो भी कार्यवाही बनेगी करेंगे।

रिया ने कहा-वो ऐसा करेगा कभी सोचा नहीं था
इधर रिया ने कहा कि उसकी अर्जुन से शादी कराई जाए। इस मांग को को लेकर रिया अड़ी हुई है। उसका कहना है कि वह अब कहीं की नहीं रही है। आखिर अर्जुन उसके साथ ऐसा कर भी कैसे सकता है? जिसके लिए उसने अपने शरीर को बदल दिया, अब वह उससे भाग रहा है। यह उसके साथ अन्याय है। जिसे वह बर्दाश्त नहीं करेगी।