किसी दुल्हन के लिए इससे बड़ा सदमा और क्या हो सकता है कि वो बारात का इंतजार करती रहे और दूल्हा गायब हो जाए। यह मामला 7 साल पुराने प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। प्रेमी की बेवफाई से दुखी प्रेमिका ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

गुरदासपुर. यहां लवमैरिज से पहले प्रेमी के भागने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दोनों परिवारवालों की रजामंदी से यह शादी हो रही थी। प्रेमिका दुल्हन बनकर बारात का इंतजार करती रही, लेकिन दूल्हा परिवार सहित गायब हो गया। प्रेमी की बेवफाई से दुखी प्रेमिका ने पुलिस से मदद मांगी है। गुरदासपुर के नंगल कोटली की रहने वाली दीपिका के मुताबिक, वो रमन कुमार से पिछले 6-7 सालों से प्रेम करती आ रही थी। दोनों शादी करना चाहते थे। दोनों के परिवार इस शादी के लिए तैयार थे। बताते हैं कि इस बीच रमन काम के सिलसिले में मलेशिया चला गया। 2 महीने पहले ही वो इंडिया लौटा था। इस दौरान दोनों परिवारों ने 29 सितंबर की शादी तय कर दी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह शादी गीता भवन मंदिर से होना तय किया गया। लड़की के परिजन अपने रिश्तेदारों को लेकर मंदिर पहुंच गए। लेकिन काफी इंतजार के बाद भी रमन बारात लेकर नहीं पहुंचा। जब दीपिका के परिजनों ने पड़ताल की, तो रमन के घर पर ताला डला देखा। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।