मशहूर पंजाबी सिंगर और कांग्रेसी नेता सिद्धू मूसेवाला अब अंतिम सफर पर हैं। पोस्टमॉर्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। इस मौके पर प्रशंसकों की भारी भीड़ अपने चहेते स्टार की एक झलक देखने के लिए पहुंची हुई है। आज दोपहर 12 बजे मूसेवाला का अंतिम संस्कार होगा। 

चंडीगढ़. मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला अब अंतिम सफर पर हैं। कुछ देर बाद यानि दोपहर 12 बजे उनका अंतिम सस्कार किया जाएगा। वहीं 11 बजे से मूसेवाला की शव यात्रा निकाली जा रही है। उनका शव अंतिम दर्शन के लिए उनके मानसा स्थित पैतृक गांव मूसा में रखा गया। अपने चहेते स्टार की एक झलक पान के लिए दूर-दूर से प्रशंसकों का जन सैलाब उमड़ा। इसी बची मूसेवाला की बॉडी की तस्वीर सामने आई है। जहां तन पर कफन ओढ़ा हुआ है। फैंस और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अंतिम झलक देखने लिए आंसू बहा रहे फैंस
दरअसल, मूसेवाला पंजाब ही नहीं देश के कई राज्यों के युवाओं की पहली पसंद थे। तभी तो अपने सुपर स्टार की अंतिम यात्रा में दूर-दूर से हजारों फैंस आए हुए हैं। वह अपने सिंगर की आखिरी झलक देखना चहते हैं। इसे देखते हुए पुलिस ने कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए हैं। बताया जा रहा है कि फैंस को पास नहीं देने जा रहा है। कुछ प्रशंसकों का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बस एक मूसेवाला की एक झलक देखना चाहते हैं।

इस वजह से ट्रैक्टर पर निकाली जा रही मूसेवाला की अंतिम यात्रा 
बता दें कि सिद्धू मूसेवाला की अंतिम यात्रा सिंगर के फेवरेट 5911 ट्रैक्टर पर निकाली जा रही है। क्योंकि मूसेवाला ने अपने कई पंजाबी गीतों में इस ट्रैक्टर का जिक्र किया है। साथ इसी ट्रेक्टर पर सवार होकर कई एलबम भी शूट किए हैं। उन्होंने अपने इस पसंदीदा ट्रैक्टर को मोडिफाई करवाकर घर में रखा हुआ था।

ऐसे फिल्मी स्टाइल में की थी सिद्धू मूसेवाला की हत्या
बता दें कि 29 मई रविवार को मानसा के गांव जवाहरके में अज्ञात हमलावरों दिन दिहाड़े सिद्धू मूसेवाला पर अंधाधुंध गोलियां चलाई थीं। बताया जाता है कि इस दौरान करीब 30 राउंड फायर किए गए थे। जो उनके सिर-छाती और पेट के आरपार हो गई थीं। हमलावर 2 मिनटों में इस सारी घटना को अंजाम देने के बाद फ़रार हो गए। सिद्धू मूसेवाला पर हमले की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंश बिश्नोई और गोल्डी बराड़ ने ली है।