मृतक चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित सेंट जॉन्स स्कूल में 12वीं का छात्र था। बताते हैं कि मृतक क्रिकेट का अच्छा प्लेयर था।

मोहाली. बचपन में मां की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के करीब 15 साल बाद एक युवक ने खुद को शूट कर लिया। उसने अपने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। मृतक अपनी मां को बहुत मिस करता था। घटना गुरुवार दोपहर को हुई। 18 साल का हरदित्त सिंह फेज-10 में रहता था। उसके पिता हरजिंदर सिंह मूलत: बठिंडा के गांव आनंदगढ़ के रहने वाले हैं। वे मोहाली में प्रॉपर्टी डीलर हैं। हरदित्त ने गुरुवार को अपने पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद का शूट कर लिया। हरदित्त चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित सेंट जॉन्स स्कूल में 12वीं क्लास का ऑर्ट्स स्टूडेंट था। गुरुवार दोपहर वो स्कूल से घर लौटा। इसके बाद कमरे में जाकर पिता की अटैची उठाई। उसमें लाइसेंसी रिवॉल्वर रखी थी। अटैची लेकर वो बाथरूम में घुसा। इसके बाद अंदर से चटखनी लगाकर खुद को गोली मार ली। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मां की भी गोली लगने से हुई थी मौत...

बताते हैं जब हरदित्त साढ़े तीन साल का था, तब उसकी मां की संदिग्ध परिस्थतियों में गोली लगने से मौत हो गई थी। कुछ समय बाद उसके पिता ने दूसरी शादी कर ली। मृतक के दो सौतेले भाई भी हैं। बताया जा रहा है कि मृतक अपनी मां को बहुत मिस करता था। वो कुछ समय से डिप्रेशन में था। एसएचओ कुलबीर कंग ने बताया कि घटना के वक्त हरदित्त की सौतेली मां छोटे बेटे को लेने स्कूल गई थी। दूसरा भाई घर में ही था। पड़ोसियों ने बताया कि मृतक अच्छा लड़का था। वो क्रिकेट बेहतर खिलाड़ी था। सुबह-शाम वो क्रिकेट की प्रैक्टिस के लिए भी जाता था। मृतक के पिता ने बताया कि हरदित्त को अच्छा स्कूल मिले, इसलिए वे बठिंडा से मोहाली शिफ्ट हो गए थे।