एक बुजुर्ग अपने हाथ में चाकू लेकर जब डेराबस्सी के सिविल हॉस्पिटल में घुसा, तो दहशत फैल गई। वो किसी डॉक्टर को ढूंढ रहा था। लेकिन क्या थी वजह, यह किसी को पता नहीं चला।

मोहाली. पंजाब के मोहाली जिले के डेराबस्सी सिविल हॉस्पिटल में रविवार रात एक रिटायर्ड फौजी ने जमकर उत्पात मचाया। करीब एक घंटे तक वो हॉस्पिटल में चाकू लहराता रहा। वो किसी डॉक्टर को ढूंढ रहा था। लेकिन कारण क्या था, उसका पता नहीं चल पाया है। बुजुर्ग एक बार नहींं, बल्कि तीन बार हॉस्पिटल में घुसा। उसने दो लोगों को मामूली घायल भी किया। बाद में उसे पकड़ लिया गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रविवार रात करीब 10.30 बजे 61 साल का रिटायर्ड मेजर गोविंद बश्शीश सिंह सिविल हॉस्पिटल में घुसा। उसके एक हाथ में बैग था। दूसरे हाथ में एक म्यान में चाकू लिए हुए था। अंदर आते ही उसने उत्पात मचाना शुरू कर दिया। वो चिल्ला-चिल्लाकर किसी डॉक्टर को बाहर निकालने को बोल रहा था। वो कह रहा था कि डॉक्टर को बाहर भेजो, उसे मार देगा। बुजुर्ग के टेरर से हॉस्पिटल में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। हॉस्पिटल में ड्यूटी पर तैनात एएसआई गुरमुख सिंह और सफाई कर्मचारी कुलदीप सिंह ने बुजुर्ग को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन उसने चाकू मारकर दोनों को घायल कर दिया। इसके बाद बुजुर्ग वहां से भाग गया। लेकिन सोमवार सुबह करीब 6 बजे और इसके बाद फिर 11 बजे वो हॉस्पिटल लौटा। लेकिन तब भी पुलिस उसे पकड़ नहीं सकी। बाद में उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी चंडीगढ़ के सेक्टर-18 का रहने वाला है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। उसके पास से चाकू भी बरामद कर लिया गया है। बताते हैं कि बुजुर्ग की हरकत के कारण हॉस्पिटल में मौजूद स्टाफ और तीमारदारों में दहशत फैल गई थी।