मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, 'मैं पंजाबियों से अपील करता हूं कि निराधार खबरें और सूचनाएं साझा नहीं करें, इससे गैर-जरूरी डर फैल सकता है। 

चंडीगढ़. पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को कोरोना वायरस के कारण इंटरनेट सेवाएं बंद किए जाने की अफवाहों का खंडन किया और लोगों से अपील की कि वे निराधार रिपोर्ट को साझा नहीं करें।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

उन्होंने भ्रामक सूचना को फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की भी चेतावनी दी। सोशल मीडिया पर प्रसारित कुछ फर्जी संदेशों में कहा गया था कि राज्य सरकार इंटरनेट सेवाएं बंद करने जा रही थी, जिसके बाद सिंह का ये बयान आया है। 

मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, 'मैं पंजाबियों से अपील करता हूं कि निराधार खबरें और सूचनाएं साझा नहीं करें, इससे गैर-जरूरी डर फैल सकता है। पंजाब सरकार की ओर से इंटरनेट बंद करने का दावा करने संबंधित सामग्री फर्जी है और भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।'

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)