एक कांस्टेबल अपने प्रेमी से अब कोई रिश्ता नहीं रखना चाहती थी। वजह जो भी रही हो, लेकिन यह सुनकर प्रेमी बौखला उठा। वो प्यार के सारे रिश्ते-बंधन भूलकर प्रेमिका को धमकाने लगा। नतीजा, शादी से चंद दिन पहले प्रेमिका ने जहर खाकर अपनी जान दे दी।

मानसा. प्रेमी की धमकियों से दुखी एक लड़की ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। लड़की ने पारिवारिक कारणों से प्रेमी से सारे रिश्ते तोड़ दिए थे। लेकिन प्रेमी यह बात समझने को तैयार नहीं हुआ। वो बौखला उठा और प्रेमिका को परेशान करने लगा। उसने प्रेमिका की शादी तक तुड़वा दी। प्रेमिका यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी और अपनी जान दे दी। लड़की पंजाब पुलिस में कांस्टेबल थी। उसने थाने में ही जहर खा लिया। स्टाफ फौरन उसे हॉस्पिटल ले गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


प्रेमी ने भी डरकर जहर खाया
मामला थाना सिटी बुढलाडा का है। प्रेमिका की मौत की खबर सुनकर पुलिस के डर से प्रेमी ने भी जहर खा लिया। उसे पटियाला के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। उसकी हालत गंभीर है। मृतका के पिता रणजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि संगरूर का रहने वाला गुरप्रीत सिंह उसकी बेटी गगनदीप कौर को काफी समय से परेशान कर रहा था। वो नहीं चाहता था कि गगनदीप की शादी हो। उसने गगनदीप के ससुराल जाकर यह रिश्ता तुड़वा दिया। इसके बाद से उसकी बेटी डिप्रेशन में थी। मृतका के पिता ने बताया कि गगनदीप की सगाई 4 महीने पहले ही संगरूर मे तय की थी। 7 दिसंबर को शादी थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। मैरिज गार्डन बुक कराया जा चुका था। इस बीच उनकी बेटी दुनिया से चली गई। पुलिस ने गुरप्रीत के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।