पंजाब के कपूरथला के गांव शाहजानपुर की घटना। 25 साल के लवप्रीत ने सुसाइड नोट में लिखा कि उसके साथ धोखा हुआ। उसकी पत्नी दिमाग और आंखों से कमजोर है। 

कपूरथला. शादी होते ही सुहागरात पर जब पति को मालूम चला कि उसकी हमसफर को कम दिखाई देता है। यही नहीं, वो मानसिक रूप से थोड़ी कमजोर भी है, तो उसका दिल टूट गया। वो रात-दिन इसी चिंता में घुलने लगा। जब उसे कुछ नहीं सूझा, तो शादी के दो महीने बाद ही फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मामला सुल्तानपुर लोधी के गांव शाहजानपुर का है। यहां रहने वाले कुलदीप सिंह ने बताया कि उसके बड़े भाई 25 वर्षीय लवप्रीत सिंह की दो महीने पहले सर्बजीत कौर से शादी हुई थी। यह शादी बिचौलियों के जरिए हुई थी। शादी के बाद पत्नी की बीमारी का पता चला। इसके बाद से वो दु:खी रहने लगा था।

पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। उसने लिखा कि; उसकी मौत के लिए पत्नी और उसके परिजनों के अलावा बिचौलिये जिम्मेदार हैं। उसे धोखे में रखा गया। जब उसने विरोध किया, तो पुलिस का डर दिखाया गया।