चंडीगढ़ के सेक्टर-15 में किराये से रहने वाले कॉलेज के दो छात्रों की बुधवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर किसी की तलाश में आए थे। गलती से इन्हें मारकर चले गए।

चंडीगढ़. यहां के सेक्टर-15 में बुधवार देर रात घर में घुसकर दो छात्रों की हत्या कर दी गई। इनकी पहचान अजय कुमार और विनीत के रूप में हुई है। विनीत गोहाना का रहने वाला था, जबकि अजय हरियाणा के ही जींद का। दोनों कॉलेज में पढ़ते थे और यहां मकान नंबर 3556 में सबसे ऊपरी मंजिल पर किराये से रह रहे थे। हमलावर चार की संख्या में थे। उन्होंने ऊपर आते ही ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इससे किसी को भी बचने का मौका नहीं मिला।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मालिक ने देखा हमलावरों को भागते हुए
हमलावर कौन थे, अभी इसका पता नहीं चल पाया है। हालांकि CCTV फुटेज के आधार पर उन्हें ढूंढा जा रहा है। घटना के वक्त मृतकों के साथ उसका दोस्त मोहित पुनिया भी था, जो सुरक्षित है। मकान मालिक ने बताया कि गोली की आवाज सुनकर वे ऊपर की ओर जाने लगे, तब हमलावरों को भागते देखा। इसे गैंगवार से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि इन छात्रों का उससे कोई लेना-देना नहीं था। हमलावर कुछ दूर पैदल भागे, फिर एक कार में बैठकर चले गए। आरोपियों ने 9 फायर किए।