25 जून 2017 को ढिंचैक पूजा ने 'दिलों का शूटर मेरा स्कूटर' नामक सांग यूट्यूब पर अपलोड किया था। अब एक नव कपल का स्कूटर लोगों के दिलों पर शूटर बनकर सामने आया है। जानिए वजह..

संगरूर, पंजाब. आपने ऐसी कई भव्य शादियां देखी होंगी, जहां दुल्हन की विदाई हेलिकॉप्टर में की गई। दूल्हा लग्जरी गाड़ियों का काफिला लेकर दुल्हन ब्याहने पहुंचा। इसके अलावा बारात के दौरान लाखों रुपए लुटाए गए। लेकिन यहां ऐसा कुछ नहीं हुआ। यह और बात है कि दूल्हा-दुल्हन दोनों इतनी हैसियत रखते हैं कि शादी पर खूब पैसा खर्च कर सकते थे। शादी को भव्य बना सकते थे, लेकिन वे समाज को एक मैसेज देना चाहते थे। फिजूल के खर्चों के खिलाफ एक मुहिम छेड़ना चाहते थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यहां दूल्हा अपनी सपनी ड्रीम गर्ल को स्कूटर पर बैठाकर ले गया। दूल्हा नवजोत सिंह के स्कूटर पर बैठी दुल्हन सुखवीर कौर ऐसी विदाई पर खुश थी। सुखवीर ने बताया कि जब नवजोत ने स्कूटर पर विदाई की बात कही, तो पहले थोड़ा अजीब लगा था। हालांकि जब बताया गया कि नवजोत फिजूल खर्ची के खिलाफ हैं, तो यह जानकार उन्हें अच्छा लगा।