शिरोमणि अकाली दल (SAD) के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व मंत्री तोता सिंह (Tota Singh) का 81 साल की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे।

चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल (SAD) के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व मंत्री तोता सिंह (Tota Singh) का 81 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार थे। मोहाली के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने आखिरी सांस ली। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अकाली दल की सरकार के समय तोता सिंह ने कृषि और शिक्षा मंत्री के रूप में काम किया था। वह अकाली दल के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और कोर कमेटी के सदस्य थे। वह शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के सदस्य भी थे। 1997 में तोता सिंह पहली बार मोगा विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे। उस समय प्रकाश सिंह बादल सरकार में उन्हें शिक्षा मंत्री बनाया गया था। 

यह भी पढ़ें- जेल की दाल रोटी खाने से सिद्धू ने किया इनकार, कहा- गेहूं से एलर्जी है, मांगा खास भोजन

भगवंत मान ने जताया शोक
2002 में तोता सिंह मोगा से फिर से चुने गए, लेकिन 2007 में चुनाव हार गए। धरमकोट विधानसभा क्षेत्र से वह 2012 में चुने गए और कृषि मंत्री बने। 2017 और 2022 के विधानसभा चुनाव में वह हार गए थे। 24 मई को तोता सिंह का अंतिम संस्कार उनके पैतृक निवास स्थान पर होगा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तोता सिंह के निधन पर ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है।

Scroll to load tweet…

यह भी पढ़ें- सिद्धू ने किया सरेंडर, भेजे गए पटियाला सेंट्रल जेल, 'गुरु' अपने कट्टर विरोधी मजीठिया के साथ एक ही जेल में...