4 से 5 लड़के शनिवार रात में दो लड़कियों को बेरहमी से पीटते रहे और दूर से पीसीआर वैन में बैठकर पुलिसवाले चुपचाप सब देखते रहे। ये मामला जालंधर में शनिवार रात का बताया जा रहा है। 


जालंधर (पंजाब). आज कल अक्सर हम देखते या सुनते हैं कि पुलिस वालों के सामने ही लड़ाई होती रहती है और वह मूक दर्शक बन सब देखती रहती है। पुलिवालों का ऐसा ही एक लापरवाही का मामला पंजाब में उस वक्त देखने को मिला जब 4 से 5 लड़के रात में लड़कियों को पीटते रहे और दूर से पीसीआर वैन में बैठकर सब देखते रहे मुलाजिम।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जो बचाने आया उसे भी जड़ दिए घूंसे
दरअसल ये मामला जालंधर में शनिवार रात का बताया जा रहा है। पहले तो इनोवा सवार लड़कों ने दो लड़कियों से किसी बात को लेकर बहस की। फिर आगे चलकर एक रेस्टोरेंट के पास जाकर उनके साथ बेरहमी मारपीट करने लगे। इस वाकये के दौरान एक लड़के ने उनको बचाने की कोशिश की तो आरोपी उसी को मारने लगे। देखते ही देखते ही लोगों की वहां भीड़ जमा हो गई। घटनास्थल पर मौजूद किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया वायरल कर दिया। 

दूर से तमाशा देखते रहे पुलिसवाले
जानकारी के मुताबिक, जब यह घटना हुई उस दौरान पुलिस की पीसीआर वैन वहां मौजूद थी। लेकिन पुलिसवालों ने आकर कोई बीच-बचाब नहीं किया। बल्कि दूर से सारा तमाशा देखते रहे। वीडियो वायरल होने के बाद पास के ही एक थाने के एएसआई कश्मीर सिंह ने बताया कि उनके पास कोई शिकायत नहीं आई, लेकिन वो फिर भी मामले की जांच कर रहे हैं। हालांकि मामला क्या है किस बात को लेकर युवक-युवतियां लड़ रहे थे यह बात अभी सामने नहीं आई है।