पत‍ि को नींद की गोलियां देकर पत्नी, प्रेमी से वीड‍ियो कॉल पर करती थी बात।  एक द‍िन पति की हत्या कर हुई फरार। पुल‍िस ने क‍िया ग‍िरफ्तार, प्रेमी अभी भी फरार।

पंजाब: एक कात‍िल पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी, जिसकी गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। सनसनीखेज घटना पंजाब के तरनतारन ज‍िले की है। महिला का नाम सिमर कौर है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


देती थी नींद की दवाई

महिला अपने पति को नींद की गोलियां देकर सुला देती थी और फिर बाद में अपने प्रेमी के साथ रोजाना वीडियो कॉल पर बातें करती थी। उसका घर में भी आना-जाना था। महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को रास्ते से हटाने के लिए यह साजिश रच डाली। इस बात की प्लानिंग उसने पहले से की हुई थी। एक द‍िन उसने अपने पत‍ि को रोज की तरह ही नींद की गोलियां दी, और नींद में ही गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद वह अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।

पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर कत्ल का मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपी महिला का प्रेमी अभी तक फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।